विधायक कोठारी ने विधानसभा में उठाई वाल्मीकि समाज की आवाज, समाज ने जताया आभार

Update: 2026-02-05 11:04 GMT

भीलवाड़ा - भीलवाड़ा के यशस्वी विधायक  अशोक कोठारी द्वारा विधानसभा सदन में वाल्मीकि समाज के हितों और सफाई भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जटिलताओं को प्रमुखता से उठाने पर समस्त वाल्मीकि समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री छीतर मल गेंगट ने बताया कि विधायक कोठारी ने सदन में सफाई भर्ती प्रक्रिया के दौरान ’अनुभव प्रमाण पत्र’ की अनिवार्य बाध्यता को समाप्त करने की महत्वपूर्ण मांग रखी। इस शर्त के कारण समाज के हजारों योग्य युवा लंबे समय से सरकारी नौकरियों के अवसर से वंचित हो रहे थे और मानसिक पीड़ा झेल रहे थे।

गेंगट ने कहा, ’’भीलवाड़ा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी विधायक ने इतनी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ वाल्मीकि समाज के अधिकारों, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं की आवाज को विधानसभा की दहलीज तक पहुँचाया है।’’

विधायक द्वारा न केवल समस्याओं को सदन के पटल पर रखा गया, बल्कि उनके त्वरित समाधान की मांग भी दृढ़ता से की गई। इस पहल से पूरे वाल्मीकि समाज में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस और समस्त वाल्मीकि समाज ने विधायक अशोक कोठारी की इस सराहनीय पहल के लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। समाज ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी कोठारी इसी प्रकार शोषित और वंचित वर्ग के हितों की आवाज बनकर कार्य करते रहेंगे।

Similar News