भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हुल्क फिटनेस जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग के 105 किलोग्राम भार वर्ग में तोहिद ने स्क्वाट में 90 किग्रा, बेंच प्रेस में 70 किग्रा और डेडलिफ्ट में 150 किग्रा उठाकर कुल 310 किग्रा भार के साथ स्वर्ण पदक जीता। सब-जूनियर 59 किग्रा वर्ग में शाबिर सिलावट ने 260 किग्रा उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों को कोच शाहरुख अंसारी का मार्गदर्शन मिला। इस प्रदर्शन से जिम और जिले का नाम रोशन हुआ।