आकोला में 6 मार्च से भक्तमाल कथा का आयोजन

Update: 2026-02-05 10:43 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) । आकोला गांव में 6 मार्च से 8 मार्च तक पूज्य विश्व शांति दूत धर्म रत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की भक्तमाल कथा आयोजित की जाएगी। आयोजन स्थल का बुधवार को निरीक्षण किया गया। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक विष्णु शर्मा वृंदावन से आकर बनास नदी किनारे कथा स्थल और पंडाल का जायजा लिया। आयोजनकर्ता गणपत जांगिड़ खजीना ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आकोला शिवालय महंत रामस्नेही दास महाराज, श्याम सुंदर नौलखा, आशीष पोरवाल, शिव सोनी, रामेश्वर मूंदड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News