करेड़ा तहसील के ग्राम मनोहरपुरा में होलिका दहन के एक दिन बाद ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गैरिये शामिल हुए। एमपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में गांवों से विलुप्त होती इस परंपरा को जीवित रखने में ग्रामवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।यह नृत्य भारतीय संस्कृति का अनूठा रूप है जो समाज में प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देता है। होली जैसे त्योहारों पर विशेष रूप से इस नृत्य का आयोजन किया जाता है।