फ्रेशर एण्ड फेयरवेल पार्टी का आयोजन

Update: 2024-09-21 11:31 GMT

भीलवाडा। पांसल रोड स्थित ग्रीनवैली कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में शनिवार को संस्था निदेशक जीवी भाटिया के सानिध्य में ’फ्रेशर एण्ड फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में रेनबो थीम के अन्तर्गत प्रशिक्षणार्थियो के द्वारा रेट्रो सत्तर दशक, नब्बे दशक पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुितयां दी गई।

मुख्य अतिथि मनदीप भाटिया रही तथा निर्णायक गण सीमा हिरण एवं संगीता बाबेल रही। जिनके द्वारा कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियो द्वारा रेम्प वॉक, प्रॉप राउण्ड और प्रश्नोत्तरी के आधार पर मिस्टर फ्रेशर ईशान शर्मा, मिस फ्रेशर पूजा वैष्णव, मिस्टर जी.सी.ई. फेयरवेल प्रखर जोशी, मिस जी. सी.ई. फेयरवेल किरण कुमारी मीणा को चुना गया। साथ ही बेस्ट बॉलीवुड स्टाइल में अभिमन्यु सेन एवं पूजा शर्मा को चुना गया एवं सत्र 2022-23 में बी. एड. प्रथम वर्ष ज्योति त्रिपाठी एवं द्वितीय वर्ष नेहा पुरावत को प्रथम स्थान हेतु पुरस्कृत किया गया।

सभी का महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. माला पानेरी ने आभार जताया। कार्यक्रम में मीनाक्षी मीणा, प्रीती अरोड़ा, डॉ. शशि जैन, श्वेता भाल , तृप्ति जैन , शैलेश माली ने सहयोग दिया। संचालन शीला टेलर ने किया।

Similar News