श्री बाबाधाम नवरात्री रविवार को भजनों एवं महाआरती पर उमड़ा जन-समूह
भीलवाड़ा -श्री बाबाधाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में नवरात्रा महोत्सव दिनांक 20.03.2026 से 26.03.2026 तक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज नवरात्रा रविवार को प्रातःकाल 7.30 बजे विशेष आरती हुई। आरती के बाद से ही सुबह से ही पैदल चले भक्तों का आना शुरू हो गया। जिन भक्तों की मनोकामना माँ मंशापूर्णा माताजी के त्रिशूल के लच्छा बांधने से पूरी हुई, वो भक्त पैदल चलकर आने लगे। माँ के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंग से रंग गया। रविवार पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।
उसके बाद प्रातः 9.15 बजे श्री बाबाधाम के आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चरण द्वारा हवन पूजन व आहूतियां दी गयी। रविवार को मां अन्नपूर्णा वैष्णोदेवी का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया। आज रविवार को सांयकाल 4 बजे से ही भजन प्रारंभ हो गये। भजनों पर भक्तजन नाचने लग गये। भजनों में आज विशेष - चलो बुलावा आया है...., नंगे-2 पांव चले आ गया रे मां तेरा पुजारी ..., मैयां का दरबार सुहाना लगता है... आदि भजन गाये गये। भजन गायकों ने आज शमां बांध दिया। सारा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो गया।
सांयकाल 7.30 बजे नवरात्रा पर विशेष महाआरती में जबरदस्त भक्तजन उपस्थित थे। पूरे मंदिर प्रांगण व मंदिर के बाहर तक भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। आरती के बाद मेहन्दी लेने वाले भक्तांे की भी बड़ी कतार थी। भक्तांे की जोड़े से (पति-पत्नि) संतान प्राप्ति के लिये गोद भरी गयी। उसके बाद तलवार का झाड़ा लगा। श्री बाबाधाम की चुटकी (भभूत) व अखण्ड ज्योत के घी से शारीरिक व मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। हजारों भक्तों ने चुटकी व ज्योत का घी लिया। आज रविवार को महाआरती में कई समाजसेवी, राजनेता व धर्मप्रेमी उपस्थित थे।