श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्यतम रूप से मनाने की तैयारियां आरंभ
भीलवाड़ा |पेंच के बालाजी के महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष पूर्ण संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं का अनुसरण करते हुए भव्यतम रूप से श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाने हेतु बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में एक बैठक मंदिर ट्रस्ट के जगदीश मानसिंहका,अनिल मानसिंहका के निर्देशन में हुई जिसमें गोपाल अग्रवाल ,सुनील मानसिंहका,राजकुमार लाहोटी ,राजेश अग्रवाल ,अशोक मेलाणा,सुनील सुराणा, अंकित सूरिया,र्डॉक्टर सुनील भारद्वाज ,प्रदीप हिम्मतरामका ,विक्रम दाथिच,बलराज आचार्य , रमेश खोईवाल ,विजय रामावत ,किशन सिंधी एवं मंदिर के अन्य भक्तों ने भाग लिया एवं निम्न निर्णय हुआ जिसमें उक्त पर्व चेत्र शुक्ला पूर्णिमा गुरुवार दिनांक 2-4 -26 को यह पर्व मनाया जाएगा
तीन दिन पूर्व तेरस मंगलवार दिनांक 31-3-26 को प्रातः अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा जो बुधवार मध्यान में पूर्ण होगा इस उत्सव पर संपूर्ण मंदिर परिसर एवं बाहर संपूर्ण मार्केट में आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य प्रवेश द्वार निर्माण कराया जाना एवं मंदिर में आकर्षक फूल बंगले वृंदावन से आए कलाकार द्वारा बनाने का एवं श्री हनुमान जी महाराज के स्वर्ण चोला श्रृंगार करवाने का निर्णय लिया गया
भक्तों की अपार भीड़ की संभावना के कारण हनुमान जी महाराज का पसंदीदा परंपरागत नैवेद्य बूंदी 25 बोरी शक्कर, 75 टिन देसी घी व11 बोरी बेसन से बूंदी लकड़ी की भट्ठियों पर 31 हलवाइयों की टीम द्वारा निर्मित कराई जाएगी
जन्मोत्सव के दिन 2-4 -26 गुरुवार को प्रातः मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार मानसिंहका के 6:15 बजे ध्वज पूजन उपरांत अखंड सस्वर संगीतमयम 24 घंटे हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ होंगे जो अगले दिन भोर तक चलेगी
प्रातः 9:00 बजे विद्वान पंडितो द्वारा वाल्मीकि सुंदरकांड द्वारा दुग्धाभिषेक दोपहर 12:00 बजे स्वर्ण चोला दर्शन ,जन्मोत्सव महा आरती दर्शन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा शाम को श्री हनुमान जी महाराज के फूल बंगले में विराजित दर्शन एवं ख्यात नाम भजन मंडलियों द्वारा हनुमान चालीसा की प्रस्तुति दी जाएगी दर्शन एवं प्रसाद वितरण सुचारू रहे एवं समुचित व्यवस्था रहे इस हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने हेतु निर्णय हुआ है
