PM National Apprenticeship Mela का आयोजन 9 फरवरी को

Update: 2026-02-06 14:37 GMT


भीलवाड़ा । सम्पूर्ण जिले के लिए PM National Apprenticeship Mela का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, में 9 फरवरी को आयोजित होगा।

सहायक शिक्षुता सलाहकार एवं उपनिदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि मेले में विभिन्न व्यवसायों से आई.टी.आई. उर्त्रीण अभ्यर्थी भाग ले सकते है। जिन्हें शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत शिक्षुओं का नियोजन जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में किया जायेगा।

जिले के समस्त राजकीय/निजी आईटीआई के शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताधारी एवं फेशर अभ्यर्थी भाग लेने के लिए 09 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे मेले में अपने मुल दस्तावेज व बायोडेटा सहित उपस्थित होकर PM National Apprenticeship Mela से लाभान्वित होवें।

Similar News