कस्बे में अंधेरे की समस्या बनी चिंता का विषय, हाय मास्क लाइट बंद, जनजीवन प्रभावित

Update: 2025-09-15 08:36 GMT

भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में सबसे व्यस्तम मार्गों में से एक शक्कर कुई मार्ग पर लगी हाय मास्क लाइटें लंबे समय से बंद हैं। पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट के प्रयासों से नगर विकास न्यास द्वारा पेरा फेरी क्षेत्र में लगाई गई थी ये लाइटें, जो कस्बे के नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा मानी जाती थी। लेकिन आज जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह सुविधा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और मांडल विधायक के नजदीकी में सुमार बद्री लाल सुथार ने समस्या को उजागर करते हुए बताया कि शक्कर कुई मार्ग पर लगी हाय मास्क लाइटें अब बीते कई समय से जल नहीं रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि समय आने पर अपनी जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं और कॉल उठाने तक का प्रयास नहीं करते हैं। बद्री लाल ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता इस लापरवाही को आने वाले चुनावों में जरूर याद रखेगी और अपने मताधिकार का सही प्रयोग करेगी।

बद्री लाल सुथार का कहना है कि दिन-रात भारी भीड़ वाले इस मार्ग पर अंधेरे के कारण कई बार दुर्घटना की घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चों, वृद्धों और महिलाओं का आवागमन भी खतरे में पड़ चुका है। नगर विकास न्यास एवं संबंधित विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है ताकि यह समस्या जल्द से जल्द समाधान की जाए।

Tags:    

Similar News