राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीम के कार्यकर्ताओं ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा

By :  vijay
Update: 2025-08-08 18:47 GMT
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीम के कार्यकर्ताओं ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा
  • whatsapp icon

भीम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने धारा 370 की वर्षगांठ को लेकर भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर पहुंचे। संघ कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा हटाई गई धारा 370 के बाद के बदलाव के बारे में स्थानीय लोगों से वार्ता की। संघी योगेन्द्र सोलंकी ने बताया कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 370के हटाए जाने से वहां अब हालात सामान्य हुए है। उल्लेखनीय हैं कि

5 अगस्त, 2019 धारा 370 हटाई गई थी। भीम खण्ड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भीम के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के लाल चौक पहुँच कर

भारत की आन-बान-शान का प्रतीक

राष्ट्र ध्वज (तिरंगा) फहराया और भारत माता के उद्घोष के साथ वह के

नागरिको को धारा 370 हटने की बधाई दी। इस दौरान योगेंद्र सोलंकी डूंगर सिंह कैलाश दास महाराज लोकेश सिंह लक्ष्मण सिंह प्रकाश कुमार नरपत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News