भीलवाड़ा | रामस्नेही चिकित्सालय में कार्डियोलॉजी विभाग में दिनांक 22 फरवरी रविवार से प्रसिद्ध कार्डियोलोजिस्ट डॉ. पवन जी ओला की भी सेवाएं प्रारम्भ हो गई है।
चिकित्सालय के सचिव रतन दरगड़ ने बताया कि चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विभाग में अब डॉ. पवन जी ओला व डॉ. प्राची जी गोयल की नियमित सेवाएं उपलब्ध रहेगी। चिकित्सालय में इको, टीएमटी, एन्जियोग्राफी, एन्जियाप्लास्टी, पेसमेकर की नियमित सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। डॉ. पवन जी ओला के रामस्नेही चिकित्सालय में जॉइन करने पर चिकित्सालय प्रबंध समिति, स्टाफ एवं मित्रगण, पारिवारिक सदस्यो व शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की।