विश्व क्षय दिवस पर गूंजा संकल्प,टीबी मुक्त भारत की ओर कदम

By :  vijay
Update: 2026-03-25 09:39 GMT


आकोला( रमेश चंद्र डाड)दुनिया भर में विश्व क्षय दिवस (World TB Day) मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य टीबी (तपेदिक) जैसी घातक संक्रामक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक प्रयासों को तेज करना है।

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी डॉ मुकेश वैष्णव ने बताया की इस वर्ष की थीम "हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं" (Yes! We Can End TB) रखी गई है। यह विषय आशा, नेतृत्व और टीबी को हराने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर जोर देता है। इस अवसर पर औषधालय मे संगोष्टि आयोजित की गयी इसके साथ साथ विद्यालय मे बच्चो को गाँव को टीबी से मुक्त करने की शपथ दिलाई गयी! बन का खेड़ा गाँव आयुष्मान आदर्श गाँव मे भी चयनित है और वर्तमान मे गाव टीबी मुक्त है! इस अवसर पर नर्स लाड़ आचार्य, एएनएम आशा धोबी, आशाय गायेत्री, सीमा, विमला और जुबेदा , परिचारक शांता देवी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा!

Similar News