दिव्यांग सहायता शिविर में सेवा का सम्मान: भामाशाह काबरा व सोडाणी हुए सम्मानित
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2026-03-25 11:06 GMT
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में सेवा और समर्पण का अनुपम संगम देखने को मिला। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने और सराहनीय सहयोग देने के लिए विशिष्ट जनों का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पदाधिकारी डीडी शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी एवं प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने प्रमुख भामाशाह रामेश्वर काबरा का भावभीना सम्मान किया। साथ ही, शिविर की व्यवस्थाओं में प्राण फूंकने वाले कर्मठ कार्यकर्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी एवं गिरीश अग्रवाल को भी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई।