आठवें वेतन आयोग में विसंगतियों के खिलाफ रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का हल्लाबोल: सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-03-25 12:02 GMT

 भीलवाड़ा (बीएचएन)। भीलवाड़ा सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के बैनर तले बुधवार को आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को लाभ-परिलाभ से वंचित रखने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला शाखा द्वारा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा गया। यह ज्ञापन 25 मार्च 2025 को लोकसभा और राज्यसभा में पास विधेयक के संबंध में दिया गया है।

मुखर्जी पार्क से कलेक्ट्री तक निकाला जुलूस

आठवें वेतन आयोग की विसंगतियों से आक्रोशित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुबह पहले मुखर्जी पार्क में एकत्रित हुए। यहाँ से सभी कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार पेंशनर्स के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजावत, विक्रम सिंह, कन्हैया लाल शर्मा (सहाड़ा), कन्हैया लाल शर्मा (हलेड), लक्ष्मी नारायण शर्मा, चिराग अली, शौकत अली, अनिल कुमार पंजाबी, भेरू सिंह, सत्य देव त्रिपाठी, सत्य नारायण शर्मा, सत्य नारायण सिंह नरूका, शंकर लाल, मुबारिक हुसैन, भंवरू खान सहित लगभग 35 से 40 पूर्व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Similar News