लाइनमैन से टोल पर वसूले 100 रुपए, जवाब में 9 घंटे बिजली काटी

Update: 2025-08-16 11:59 GMT

भीलवाड़ा। जिले में रक्षाबंधन के दिन एक अनोखी घटना सामने आई जब टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने बिजली विभाग के लाइनमैन से टोल टैक्स के रूप में 100 रुपए वसूल लिए। बदले में लाइनमैन ने टोल प्लाजा की बिजली सप्लाई काट दी, जिससे करीब 9 घंटे तक टोल का कामकाज प्रभावित रहा।

यह मामला गंगापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुजरास टोल प्लाजा का है। जानकारी के अनुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AVVNL) में कार्यरत लाइनमैन गोपाल विश्नोई टोल से होकर नि‍कले थे। टोल प्रबंधन ने जबरन उससे ₹100 का टोल वसूल लिया। इससे नाराज़ होकर विश्नोई ने टोल प्लाजा की विद्युत आपूर्ति काट दी। इसके चलते कर्मचारियों को परेशान‍ियां झेलनी पड़ी। करीब 9 घंटे बाद उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप और दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई। लाइनमैन गोपाल विश्नोई ने विद्युत आपूर्ति बहाल की।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है।

Tags:    

Similar News