बीगोद में शीतलाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

Update: 2026-03-11 16:10 GMT

 आकोला ( रमेश चंद्र डाड) बीगोद में हर वर्ष की भांति शीतलाष्टमी पर्व बीगोद नगर में हर्षोल्लास एवं परम्परागत तरीके से मनाया गया। सूर्योदय के साथ ही महिलाओं ने शीतलता माता के मंदिर पर पूजा अर्चना करना शुरू किया। महिलाओं की शीतलता माता पूजन के लिए लम्बे कतारें दिखाई देने लगी। सुबह 10 बजे तक महिलाओं की शीतलता माता मंदिर परिसर में रेलमपेल लगी रही। गली मोहल्लों में बच्चों एवं महिलाओं ने रंग गुलाल खेलना शुरू कर दिया। मंदिरों मे भगवान के प्रति आस्थावान लोगों ने भक्ति कर रंगोत्सव मनाया। स्थानीय बस स्टैंड से ढ़ोल की थाप के साथ शोभायात्रा बजरंग व्यायाम शाला के अध्यक्ष गोविंद सिंह कानावत के निर्देशन में रंग खेलते हुए शोभायात्रा को शुरू की। निर्धारित मार्ग मोजेश्वर महादेव मंदिर मार्ग,पुराना हास्पिलट मार्ग ,बस स्टैंड,सदर बाजार, बालाजी चौक ,पुराना बाजार, मक्कड़ मस्जिद,पुराना थाना रोड आदि मार्ग होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। जहां महामूर्ख सम्मेलन बंजरग व्यायाम शाला अध्यक्ष गोविंद सिंह कानावत की अध्यक्षता तथा स्थानीय थानाधिकारी जय सुल्तान के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व सरपंच गणेश पारीक एवं खटीक समाज अध्यक्ष मोहन लाल खटीक के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिसमें महेंद्र ललकार, रमेश नागोरी आदि ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को लोट -पोट किया। पत्रकार सुरेश लोढ़ा आदि भी उपस्थित थे। अन्त में मुख्य अतिथि थानेदार जय सुल्तान ने शांति एवं सोहार्द वातावरण में रंगोत्सव शोभायात्रा निकाले जाने पर नागरिकों को आभार प्रकट किया। उन्होंने भी हास्य की प्रस्तुति दी। फाल्गुन मस्ती और होली के गीत गाते हुए बच्चे ,युवा उत्साह से रंगोत्सव शोभायात्रासम्मिलित रहे।

Similar News