रंगों और कला की बयार: दिल्ली से भीलवाड़ा पहुंची 'रंगरथ यात्रा'

Update: 2026-03-11 17:39 GMT

भीलवाड़ा | शहर में एक बार फिर कला और रंगमंच का उत्सव शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) नई दिल्ली के रंग मंडल द्वारा भीलवाड़ा में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रसधारा सांस्कृतिक संस्थान, जिला प्रशासन और लायंस क्लब भीलवाड़ा स्टार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य में नई ऊर्जा फूंकने के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी

इस 'रंगरथ यात्रा' को 23 फरवरी को नई दिल्ली से केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रंग मस्ताने संस्था द्वारा आयोजित 'रंग राजस्थान - रंग रथ यात्रा' पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीकानेर, जयपुर और अजमेर के सफल पड़ाव के बाद यह यात्रा 11 मार्च को भीलवाड़ा पहुंची है।

तीन दिन, तीन कालजयी नाटक

भीलवाड़ा के कला प्रेमियों के लिए यह अवसर बेहद खास है, जहाँ देश के विख्यात निर्देशकों के नाटक देखने को मिलेंगे:

12 मार्च: धर्मवीर भारती रचित कालजयी नाटक 'अंधा युग' का मंचन।

13 मार्च: नाटक 'माई री का से कहूं' की प्रस्तुति।

14 मार्च: समापन समारोह में नाटक 'बाबूजी' का मंचन किया जाएगा।

रसधारा के सचिव रवि ओझा ने बताया कि संस्थान लगातार नाट्य महोत्सवों के जरिए शहर में कलात्मक माहौल बनाए हुए है। इस आयोजन से स्थानीय दर्शकों को विश्वस्तरीय नाट्य कला के विभिन्न रंग और बारीकियां देखने का अवसर मिलेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News