श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मनाई सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयंती

By :  vijay
Update: 2025-07-12 14:11 GMT

भीलवाड़ा -श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने अपने दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष   सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयंती मनाई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश कार्यालय में  गोगामेडी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस भावपूर्ण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह अमरगढ़, हेमेंद्र सिंह काछोला, दशरथ सिंह बिलिया, महिपाल सिंह केलवाद, एडवोकेट मयूर सिंह राठौड़, बबली कंवर शक्तावत, राजेंद्र सिंह सोलंकी, भूपेंद्र सिंह खातीखेड़ा, गिरधारी सिंह तिलौली, महेंद्र सिंह लाडपुरा, दिनेश सिंह भदौरिया, पंकज सिंह, योगिता कंवर शक्तावत, देवराज सिंह जसवंतपुरा, और सुरेश प्रजापत, दशरथ सिंह शंकरपुरा सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने श्री गोगामेडी के योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News