भीलवाड़ा । श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की सांस्कृतिक पहल “संस्कारों की स्वर-यात्रा” उदयपुर स्थित आर एन टी ऑडिटोरियम में एक समारोह में समाज को समर्पित की गई। इस विशेष आयोजन में समाजसेवी संजय सुरजनवाल द्वारा रचित 35 गीतों में से 11 गीतों एवं रिंगटोन का विधिवत लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा के दिलीप सोनी एवं प्रभुलाल सोलीवाल का अभिनंदन भी किया गया।
समाज के प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य दिलीप सोनी ने बताया कि यह आयोजन समाज के लिए एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में स्थापित होगा। प्रस्तुत रचनाओं में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, आरती, समाज का राष्ट्रगान, महिला सशक्तिकरण, युवा प्रेरणा तथा होली-ढूंढोत्सव जैसे विषयों को समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये गीत नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेंगे।
कार्यक्रम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायछ, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सज्जन लावट, प्रदेश महामंत्री बजरंग लाल झींगा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल बुकण, संभाग प्रभारी मेघराज ददोलिया, जिला प्रभारी रामपाल सोलीवाल एवं जिलाध्यक्ष रामलाल कुल्थिया के सानिध्य में आयोजित हुआ।
उदयपुर जिला टीम द्वारा भीलवाड़ा से प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित दिलीप सोनी (डसाणिया), प्रदेश सदस्य (शिक्षा प्रकोष्ठ), राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) तथा प्रभुलाल सोलीवाल, नगर उपाध्यक्ष भीलवाड़ा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह का सफल संचालन महेश अडानिया ने किया तथा अंत में संजय सुरजनवाल ने सभी समाजजनों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।