नन्हे बच्चों की विधायक दौड़ प्रतियोगिता 14 को

Update: 2025-12-11 06:56 GMT

भीलवाड़ा। शहर के नन्हे-मुन्ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विधायक अशोक कोठारी की पहल पर एक विशेष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 'खेलेंगे तो खिलेंगे' की तर्ज़ पर यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर, रविवार को शास्त्री नगर स्थित एसएमएम गर्ल्स कॉलेज के मैदान पर होगी। प्रतियोगिता में 3 से 13 साल तक के बालक और बालिकाएं भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता के दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच प्रतियोगिता स्थल पर ही किया जाएगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

यह प्रतियोगिता विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। संयोजक विवेक नियमावत और अजीत जैन ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में खेल भावना को बढ़ाना है। गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल सावन जांगिड़ ने बताया कि इसी अवसर पर कॉलेज में 200 मीटर रनिंग ट्रैक का भी उद्घाटन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News