होली पर यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा: भीलवाड़ा होकर चलने वाली संतरागाछी-अजमेर स्पेशल अब 30 मार्च तक भरेगी उड़ान

Update: 2026-02-16 18:36 GMT


​भीलवाड़ा। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरी खबर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भीलवाड़ा मार्ग से संचालित होने वाली संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि में विस्तार किया है। आगामी त्योहारी सीजन में होने वाली भारी भीड़ और 'कन्फर्म टिकट' की मारामारी को देखते हुए इस ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे (ट्रिप्स) बढ़ाए गए हैं।

​होली की छुट्टियों में मिलेगी कन्फर्म सीट

त्योहार के समय ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती और टिकटों की वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। रेलवे के इस फैसले से भीलवाड़ा के उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो पश्चिम बंगाल की ओर से आते हैं या अजमेर की तरफ यात्रा करते हैं। अतिरिक्त ट्रिप्स बढ़ने से अब यात्रियों को आसानी से रिजर्वेशन मिल सकेगा।

​ये है ट्रेनों का नया शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 08611/08612 (संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी) साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यह ट्रेन संतरागाछी से 2 मार्च से लेकर 30 मार्च तक प्रति सप्ताह कुल 5 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Similar News