6 फरवरी को समाप्त होगा नगर निकायों का कार्यकाल, अब प्रशासक संभालेंगे कमान
भीलवाड़ा। जिले की स्थानीय राजनीति और शहरी प्रशासन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्वायत्त शासन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि भीलवाड़ा जिले के नगरीय निकायों के बोर्ड का कार्यकाल 06 फरवरी 2026 की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद निकायों में प्रशासक (Administrator) नियुक्त कर दिए जाएंगे।
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश की मुख्य बातें:
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के जिन नगरीय निकायों का कार्यकाल जनवरी और फरवरी 2026 में पूर्ण हो रहा है, वहां नए निर्वाचित बोर्ड के गठन तक कमान प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ में रहेगी।नगर निगम भीलवाड़ा: यहाँ जिला कलक्टर प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
नगर पालिकाएं (शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, गंगापुर, आसींद व गुलाबपुरा): इन क्षेत्रों में संबंधित उपखण्ड अधिकारी (SDO) को प्राधिकारी-प्रशासक नियुक्त किया गया है।
पार्षदों का कार्यकाल: निर्वाचित पार्षदों का कार्यकाल 31 जनवरी को ही समाप्त हो जाएगा।
भाजपा शासित बोर्ड की होगी विदाई
भीलवाड़ा नगर निगम में महापौर राकेश पाठक की अगुवाई वाले भाजपा शासित बोर्ड का कार्यकाल 06 फरवरी को पूरा हो रहा है। इसके साथ ही जिले की अन्य 6 नगर पालिकाओं के बोर्ड भी इसी तिथि को भंग हो जाएंगे। शासन की इस अधिसूचना के बाद अब शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों की जिम्मेदारी पूरी तरह सरकारी अधिकारियों के पास चली जाएगी।
नगर निकायों के प्रशासनिक बदलाव, शहरी विकास और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिएसमाचार: प्रेम कुमार गढवाल (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा (फोन: 7737741455)
