सूने मकान से सोना-चांदी सहित नकदी चोरी:भीलवाड़ा आया था परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर

Update: 2025-06-17 17:44 GMT

 भीलवाड़ा उदयपुर के  प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान को चोरों ने उसे समय निशाना बनाया जब  परिवार   किसी काम से भीलवाड़ा आया  हुआ था । चोरों ने  लाखों रुपए के सोना-चांदी की ज्वैलरी और 70 हजार रुपए नकदी चुरा ली।  

घटना बीती रात बेड़वास स्थित कपिल विहार कॉलोनी की है, जहां मकान मालिक दुर्गा शंकर पुष्करणा अपने परिवार के साथ किसी काम से भीलवाड़ा  आये हुए थे । तभी पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से 5 तोला सोना, 1 किलो चांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो गेट का ताला टूटा मिला और मकान मालिक को सूचना दी।

मकान मालिक दुर्गा शंकर तुरंत भीलवाड़ा से उदयपुर  पहुंचे  और अंदर जाकर देखा तो अलमारी और पेटियों के ताले टूटे थे। कपड़े सहित सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी।  

Similar News

राजस्थान में कुदरत के दो रंग: भीलवाड़ा में तड़के तेज बारिश से सड़कें तरबतर,: प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट,कल से आसमान रहेगा साफ