महात्मा गांधी विद्यालय झीकरी में 'उल्लास नव भारत साक्षरता' मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

Update: 2026-03-15 10:20 GMT

खजूरी (अक्षय पारीक)। उप तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती झीकरी गांव में शिक्षा के प्रति अलख जगाने के उद्देश्य से 'उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम' के तहत मूल्यांकन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झीकरी में प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी कानावत के निर्देशन में संपन्न हुई।

महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह से दी परीक्षा

प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी कानावत ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण साक्षरता कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। झीकरी गांव की महिलाओं और पुरुषों ने बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम के तहत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में भाग लिया और पेपर हल किए।

साक्षरता का दिया संदेश

परीक्षा के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को साक्षरता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि साक्षर होना न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह परिवार और समाज की उन्नति के लिए भी अनिवार्य है। इस दौरान शिक्षकों ने ग्रामीणों को निरंतर शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

Similar News