भीलवाड़ा |विहिप महानगर की जिला बैठक रविवार को आदर्श विद्या मंदिर शास्त्री नगर मैं सम्पन्न हुई। महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया की बैठक मैं संगठन की योजनानुसार आने वाले सभी कार्यक्रम की चर्चा हुई । बैठक का शुभारंभ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया,प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी,विभाग मंत्री विजय ओझा,महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा,उपाध्यक्ष भारत गेंगट,मधुबाला यादव ने दीप प्रज्वलन व राम दरबार का तिलक लगाकर किया गया। विहिप चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्य, सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में धर्मान्तरण, लव जिहाद, गोरक्षा और नशे जैसी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और भारतीय संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा और समाज सेवा के कार्यों को गति देनी होगी।बैठक मैं प्रांत से बालमुकुंद शर्मा,महानगर से मुकेश प्रजापत,हितेश नाथ,सौम्या मेहता,सुशील सुवालका,नीलेश सोनी,बाबू लाल सेन,श्याम ओझा,सतु बजरंगी,घनश्याम खंडेलवाल,अनिल बांठिया,विकास सुवालका,राजकुमार माली ,प्रीतेश जेथलिया,गौरव जीनगर,रवि सोनी,राम लखन व प्रखंड से लक्ष्मण सिंह,मान सिंह,योगेश सोनी,शुभम् मिश्रा,अर्जुन साहू,राहुल शर्मा,नवीन आर्य,कैलाश साहू,प्रमोद शर्मा,पिंकेश,देवेंद्र सिंह व खंड की कार्यकारिणी उपस्थित रही।मंच का संचालन महानगर सहमंत्री सौम्य मेहता ने किया व बैठक मैं नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई