यूपी के सीएम योगी भीलवाड़ा में होने वाली श्री महाशिवपुराण कथा के लिए आमंत्रित
भीलवाड़ा,। धर्मनगरी भीलवाड़ा शहर में पहली बार प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से 8 से 14 अप्रेल तक आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर होने वाली शिव महापुराण कथा आयोजन में शामिल होने के लिए गोरक्ष पीठाधीश्वर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। योगी के जौहर श्रद्धाजंलि समारोह के लिए रविवार को शक्ति एवं भक्ति की पावन धरा चित्तौड़गढ़ आने पर श्री शिव महापुराण कथा आयोजन समिति भीलवाड़ा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कथा सूत्रधारा संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में वहां पहुंच मुख्यमंत्री योगी को आमंत्रित किया। योगी ने आयोजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं प्रदान की। महन्त बाबूगिरीजी महाराज एवं लालदास महाराज के सानिध्य में मुख्यमंत्री योगी को आमंत्रित करने वालों में आयोजन समिति के संरक्षक भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, रामेश्वरलाल काबरा, ललित सोमानी, अर्पित कोठारी आदि शामिल थे।