'शिक्षा और संगठन से ही होगा समाज का उत्थान': कांशीराम जयंती पर ऐरवाल समाज का संदेश

Update: 2026-03-15 13:50 GMT

भीलवाड़ा। मान्यवर कांशीराम की जयंती रविवार को ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति द्वारा त्रिवेणी संगम क्षेत्र में बड़े ही श्रद्धापूर्वक और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने वाले महानायक को पुष्पांजलि अर्पित की।

विचारों की प्रासंगिकता और संघर्ष का संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने की। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समिति के सचिव जीवन ऐरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन समाज को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, इंजीनियर नंदलाल ने कहा कि कांशीराम जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में आत्मसम्मान की भावना जगाई, जिसे निरंतर आगे बढ़ाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

ये रहे उपस्थित

समारोह के दौरान समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें:

धनराज मंगरोप, जीवन कालूखेड़ा, नंदलाल नंदराय, शिवलाल मांडल।

हेमराज रलायता, जगदीश सोंलकिया खेड़ा, जमना जीवाखेड़ा, धुलीराम आम्मा।

श्रवण बिगोद, कैलाश गेंदलिया, कवररलाल शिवरती, रमेश पिताजी खेड़ा।

राजेंद्र बिगोद, प्रकाश सिंगोली चारभुजा एवं बबलू किशनगढ़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Similar News