विहिप महानगर की बैठक संपन्न: सामाजिक समरसता और धर्म रक्षा के लिए गांव-गांव तक पहुंचेगा संगठन

Update: 2026-03-15 12:54 GMT

भीलवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर की जिला बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजना और सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई। इस दौरान महानगर की नवीन कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।

प्रमुख मुद्दों पर प्रहार

बैठक को संबोधित करते हुए चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण है। वक्ताओं ने समाज में बढ़ते धर्मान्तरण, लव जिहाद और नशे की प्रवृत्ति जैसी चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। इन समस्याओं के समाधान हेतु गांव-गांव जाकर जनजागरण करने और सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक का शुभारंभ प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा, उपाध्यक्ष भारत गेंगट और मधुबाला यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में प्रांत से बालमुकुंद शर्मा, महानगर से मुकेश प्रजापत, हितेश नाथ, सौम्या मेहता, सुशील सुवालका सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन महानगर सहमंत्री सौम्य मेहता ने किया।

लक्ष्य: गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना।

मुद्दे: गोरक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर।

घोषणा: संगठन के विस्तार हेतु नई कार्यकारिणी का गठन।

Similar News