भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बना वैश्य महिला फेडरेशन, वितरित किए 50 परिंडे

Update: 2026-04-09 06:42 GMT

भीलवाड़ा। वैश्य महिला फेडरेशन की मासिक बैठक में आज सेवा और संवेदनशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर परिषद की पूर्व सभापति व संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मूक पक्षियों की प्यास बुझाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संगठन की ओर से 50 परिंडे वितरित किए गए।

जिला अध्यक्ष लीला राठी ने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच आकाश में विचरण करने वाले पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करना हमारा मानवीय कर्तव्य है। इस पुनीत कार्य में रीटा गोयल का विशेष सहयोग रहा। सचिव सुमन अग्रवाल ने आमजन से अपील की कि वे अपनी छतों, आंगन और पेड़ों पर परिंडे लगाएं ताकि कोई भी पक्षी प्यास से दम न तोड़े। यह छोटी सी पहल बेजुबानों के लिए जीवनदान साबित होगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वयं परिंडे लगाने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में गुणमाला अग्रवाल, सुलोचना गर्ग, कुसुम पोखरना, आभा मित्तल, शशि सिंघल, मधु काबरा, कल्पना माहेश्वरी, आशा अग्रवाल, शशि अजमेरा, मधु लोढ़ा, कांता मेलाना, गायत्री मूंदड़ा और उषा अग्रवाल सहित कई सक्रिय सदस्याओं ने भाग लिया। अंत में 'एक परिंडा, एक जीवन' के संदेश के साथ जीव दया की इस पहल को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

Tags:    

Similar News