गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर विभिन कार्यक्रम का आयोजन 5 जून को

By :  vijay
Update: 2025-06-03 17:45 GMT
  • whatsapp icon

भीलवाड़ा |श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा पर 05 जून 2025 गुरुवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे।शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामेश्वर सुखवाल एवं सह व्यवस्थापक राजेश ओझा ने बताया कि गायत्री जयंती के एक दिन पूर्व 04 जून बुधवार को प्रातः 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक साधको द्वारा अखंड जप साधना कक्ष में रहेगा तथा 05 जून गुरुवार को गायत्री जयंती पर प्रात 8:00 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा जिसमें सभी संस्कार जैसे जन्म दिवस, विवाह दिवस ,गर्भ संस्कार, नामकरण, विद्यारम्भ् संस्कार, अन्नप्राशन आदि सभी संस्कार निशुल्क संपन्न करवाए जाएंगे। गायत्री महायज्ञ के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है।   

Tags:    

Similar News