विकास रथ बना संवाद का माध्यम, भीलवाड़ा में वर्चुअल संबोधन के जरिए सीएम ने गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां

Update: 2025-12-23 07:15 GMT

भीलवाड़ा। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शहर में विकास रथ के माध्यम से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने विकास रथ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वर्चुअल संबोधन सुना।

भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले की सातों विधानसभाओं में “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” संदेश के साथ विकास रथ भ्रमण कर रहे हैं। इन रथों के माध्यम से सरकार की दो वर्षों की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाई जा रही है।

इसी क्रम में शहर के श्री गेस्ट हाउस चौराहे पर विकास रथ के जरिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रमुख उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

लाइव वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, अशोक तलाइच, गोपाल तेली, मंजू चेचाणी, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, महावीर समदानी, रागिनी गुप्ता, बाबूलाल आचार्य, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह राव, मुकेश सोनी, राजकुमार आंचलिया, सीपी जोशी, अवधेश शर्मा, दीपक पाराशर, पंकज क्षोत्रिय, अनीता आर्य, विजय जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News