वर्धमान विद्युत नगर बस्ती में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

Update: 2026-01-25 13:27 GMT

 

भीलवाड़ा।

शहर की वर्धमान विद्युत नगर बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन 300 कलश की शोभायात्रा, बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। सैंकड़ों लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

मीडिया प्रभारी आशीष पाराशर ने बताया कि सम्मेलन के अंतर्गत सुबह 10 बजे कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्राइवेट बस स्टैंड से प्रारंभ होकर सगस बावजी न्यू लूक स्कूल ग्राउंड पहुंची। शोभायात्रा में 300 से ज्यादा महिलाओं ने कलश धारण किए। वहीं विभिन्न समाजों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। मार्ग में कई जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा के बाद दोपहर सवा 12 बजे हुए कार्यक्रम में आरएसएस के दीपक सेन ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हिंदुत्व को मजबूत करने पर बल दिया। अध्यक्षता करते हुए योग शिक्षक दुर्गालाल जोशी, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रियदर्शनी शर्मा ने विचार व्यक्त करते धर्म, संस्कृति और समाज के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अक्षय सैनी ने कृष्ण दुविधा, भाविका दाधीच ने श्रीराम स्तुति और नक्ष ने हिंदुत्व पर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोजन प्रसादी हुई।

संचालन अजय अग्रवाल ने किया। बस्ती प्रमुख देवीलाल माली, संरक्षक के रूप में डॉक्टर मुकुटबिहारी धाभाई, रामू पंडित, राजूभाई पूर्बिया, गोविंदसिंह शक्तावत, मार्गदर्शक मदन खटोड़, मधु लड्ढा, लालीबाई माली मौजूद रहे। शाइनिंग स्टार स्कूल, सर्वोदय शिक्षण संस्थान एवं न्यू लुक सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

Similar News