कड़ी मेहनत व लगन से हर कार्य आसानी से पूर्ण किया जा सकता हैं-पारीक

Update: 2026-02-06 13:12 GMT


आकोला ( रमेश चन्द डाड) |राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को रोली तिलक लगाकर हाथ में मौली बांधकर विदाई दी गई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. मुकेश तंवर व्याख्याता रासायनिक विज्ञान तथा प्रभु लाल मीणा वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार पारीक व उपप्राचार्य अनिल कुमार छापरवाल रहे! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश तंवर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कड़ी मेहनत लगन से परीक्षा की तैयारी पर जोर दिया, प्रभु लाल मीणा ने बच्चों को परीक्षा के समय होने वाली परेशानियों से अवगत कराया तथा उन्हें सचेत किया की परीक्षा में किस प्रकार प्रश्नों को पढ़कर समझकर हल करना है ! कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार पारीक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने के टिप्स दिए तथा उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार छापरवाल ने बच्चों को 12वीं के बाद किस क्षेत्र में जाना चाहिए और नहीं जाना चाहिए अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा अपनी जिंदगी में नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया ! विद्यालय स्टाफ छीतरमल गाडरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत लगन से कोई भी कार्य आसानी से किया जा सकता है अभी कुछ ही समय बचा है जिसमें कड़ी मेहनत से अपना परीक्षा परिणाम सुधारा जा सकता है ! इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कि अग्रिम शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के पश्चात भोजन करवाया गया जिसमें रा. उ .मा.वि. उदलीयास का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा केदारमल गुर्जर, कालू लाल कीर, नारायण लाल जाट, बालू लाल सुथार, नंद सिंह राठौर, सुरेश कुमार सुवालका, सावित्री पारीक, देऊ शर्मा, राधेश्याम वैष्णव उपस्थित रहे !

Similar News