इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर होटल में रेप: ब्लैकमेल कर विवाहिता को दो बार किया प्रेग्नेंट
अजमेर (हलचल)। राजस्थान के अजमेर में एक विवाहिता के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल महिला की अस्मत लूटी, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे दो बार गर्भवती किया और उसके गहने भी हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नशीला पेय पिलाकर बनाया शिकार
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया था। एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी और गर्भपात
आरोपी ने इन अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने डरा-धमकाकर और दवाइयां देकर दोनों बार उसका गर्भपात करवा दिया।
शादी का झांसा देकर हड़पे जेवरात
आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाए रखने के लिए झूठी शादी का झांसा दिया और कुछ कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। भरोसे में आकर पीड़िता अपने घर से जेवरात लेकर आरोपी के पास चली गई, जिन्हें आरोपी ने बाद में हड़प लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
