बीसी घोटाला: दो सगे भाई गिरफ्तार, 70 से ज्यादा लोगों से हड़पे एक करोड़ रुपए
अजमेर। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने बीसी (अवैध रूप से पैसों का संग्रहण और लोन देने) के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि 70 से अधिक पीड़ितों से हड़प ली थी।
एएसआई भरत सिंह ने बताया कि करीब छह महीने पहले मामला दर्ज हुआ था। पीड़ितों का आरोप था कि बंजारा बस्ती निवासी रमेश और कुलदीप ने बीसी के नाम पर उनसे पैसे वसूले और बाद में रकम हड़प ली। इस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और टीम गठित की गई थी।
अकाउंट सीज, पूछताछ जारी
पुलिस ने जांच के बाद रमेश मीणा (42) पुत्र नेमीचंद और कुलदीप बंजारा पुत्र नेमीचंद को गिरफ्तार किया है। दोनों बीसी संचालित करने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों को सीज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।