रायसिंहनगर में RFO 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Update: 2026-03-23 16:51 GMT

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान अशोक सिंह के रूप में हुई है।

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को रायसिंहनगर रेंज के अंतर्गत आने वाली दो अलग-अलग माइनर नहरों से पेड़ों के ठूंठ निकालने का ठेका मिला था। कार्य पूर्ण होने के बाद फर्म को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किया जाना था, जो संबंधित वन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

आरोप है कि वन अधिकारी अशोक सिंह ने एनओसी जारी करने के बदले फर्म से 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने और एनओसी जारी नहीं करने की धमकी भी दी गई।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने कार्यालय के बाहर निगरानी रखते हुए पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया।

फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News