हनुमान जन्मोत्सव: छबीला हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय आयोजन
By : vijay
Update: 2026-03-23 18:00 GMT
चित्तौड़गढ़ | आगामी हनुमान जयंती पर शीतल माता चौक स्थित छबीला हनुमान मंदिर में 1 और 2 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ, हवन, महाआरती और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें ख्यातनाम गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।