जल संरक्षण और लैंगिक समानता के लिए निकाली पदयात्रा
By : vijay
Update: 2026-03-23 16:20 GMT
चित्तौड़गढ़ | विश्व जल दिवस के अवसर पर इंटेक् चैप्टर द्वारा चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर जल पदयात्रा निकाली गई। जिला संयोजक डॉ. सुशीला लड्ढा और डॉ. गोपाल सालवी ने बताया कि इस वर्ष की थीम 'लैंगिक समानता' पर आधारित है। पदयात्रा का उद्देश्य जल प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और पर्यटकों व स्थानीय समुदाय को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।