शिव ध्वजारोहण: सकारात्मकता से जीवन बदलने का आह्वान
By : vijay
Update: 2026-03-23 16:50 GMT
चित्तौड़गढ़ | बापू नगर में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक उत्साह के साथ शिव ध्वजारोहण किया गया। राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि सकारात्मक संकल्पों और राजयोग के अभ्यास से ही मानसिक बल प्राप्त किया जा सकता है। उपस्थित जनसमूह ने दूसरों को सुख देने और दुआएं लेने का संकल्प लिया।