25 मार्च को प्रदेशभर में मेगा पीटीएम, एआई रिपोर्ट के साथ अभिभावकों से सीधा संवाद

Update: 2026-03-23 17:58 GMT



जयपुर। प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और अभिभावकों को स्कूलों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 25 मार्च को प्रदेशव्यापी मेगा पीटीएम (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) और पीएएम (पेरेंट आंगनबाड़ी मीटिंग) आयोजित करने का निर्णय लिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रवेशोत्सव की शुरुआत करते हुए अगली कक्षाओं के लिए अस्थायी प्रवेश भी दिए जाएंगे।

इस बार की पीटीएम को विशेष बनाने के लिए विभाग ने नई पहल की है। पारंपरिक चर्चा के साथ-साथ अभिभावकों को एआई आधारित दक्षता आकलन रिपोर्ट भी साझा की जाएगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन का अधिक सटीक विश्लेषण सामने आ सके।

आयोजन को उत्सव का रूप देने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके तहत अभिभावकों को पीले चावल बांटकर या औपचारिक निमंत्रण पत्र देकर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनकी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो सके।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से अभिभावकों की स्कूलों में सहभागिता बढ़ेगी, बच्चों की पढ़ाई पर बेहतर निगरानी होगी और सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News