उदयपुर एटीएस की बड़ी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ के दो तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद

Update: 2026-02-22 08:46 GMT

 चित्तौड़गढ़। नशे के कारोबार के खिलाफ एटीएस उदयपुर और सुखेर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ के दो शातिर तस्करों को दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की कार से 6 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

फिल्मी अंदाज में पीछा: डिवाइडर से टकराई तस्करों की कार

पुलिस ने जब संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया, तो तस्करों ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। पीछा करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से तस्करों की कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पंचवटी (चित्तौड़गढ़) निवासी वीरेंद्र सिंह (24) और धनेत कलां निवासी देवराज (23) को हिरासत में ले लिया।

छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को परोस रहे थे जहर

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिरोही के स्वरूपगंज और उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र से गांजा खरीदकर लाते थे और चित्तौड़गढ़ में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र सिंह पहले से ही कोटड़ा थाने के एक एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News