अजमेर चिकित्सा और रसद विभाग ने बड़ी कार्यवाही अंजाम देते हुए टीम ने अजमेर के औद्योगिक क्षेत्र में छापा मार कर 7600 किलो ग्राम एपिक ब्रांड का सॉस सीज कर दिया। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत अजमेर जिले में विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा जिले में खाद्य नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर की जा रही है
। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा और राजेश कुमार त्रिपाठी ने पालरा इंडस्ट्रियल एरिया अजमेर में मैसर्स डी के एस फूड्स का निरीक्षण किया । जयपुर मुख्यालय द्वारा अनसेफ आए खाद्य सामग्री के रिकॉल करना और स्टॉक को बिक्री रोकने हेतु निर्देश की पालना में मौके पर मिले स्नेक सॉस (एपिक ब्रांड) के दो नमूने लिए गए । शेष रहे 7600 किलो ग्राम सॉस को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगाई गई । पूर्व में जयपुर में इसी ब्रांड की स्नेक सॉस का नमूना अनसेफ पाया गया, उक्त बैच की सामग्री स्टॉक में नहीं मिली । साथ ही निर्माता को बाज़ार से संबंधित बैच की समस्त सामग्री को होलसेलर रिटेलर से तुरन्त मगवाने हेतु निर्देशित किया गया । मौके पर फ़ूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल आदि अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, जिसका धारा 32 के तहत नोटिस जारी करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।