नाथद्वारा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

Update: 2026-02-20 18:00 GMT

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार शाम श्रीनाथजी के दर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष निजी यात्रा पर राजसमंद आए थे और देर शाम नाथद्वारा पहुंचकर सपत्नीक प्रभु श्रीनाथजी की शयन आरती में शामिल हुए।

दर्शन के बाद महाप्रभुजी की बैठक में अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने परंपरानुसार उपरना व रजाई ओढ़ाकर तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात राठौड़ ने तिलकायत पुत्र युवाचार्य गोस्वामी श्री विशाल बावा से फोन पर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सहायक अधिकारी, तिलकायत सचिव, जमादार और अन्य सेवादार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल उपाध्याय सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News