फाल्गुन चंद्र उत्सव में भक्ति की रसधार, नाथद्वारा सराय झूलेलाल मंदिर में झूम उठा सिंधी समाज

Update: 2026-02-18 14:40 GMT

भीलवाड़ा |नाथद्वारा  बुधवार शाम को शहर के नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल सनातन मन्दिर में धर्म और संस्कृति का संगम देखने को मिला.सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि पूज्य हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वावधान menr आयोजित इस अवसर पर सिंधी समाजजन भजन-कीर्तन पर भाव और श्रद्धा से नाच कर झूम उठे.

महंत टेऊंराम भगत ने उत्सव की शुरूआत साईं झूलेलाल की स्तुति से की फिर पप्पू भगत, हेमंत भगत, नवीन भगत और सीमा भगत ने भी जली जोली अथम झूलेलाल ते..., मुहिन्जे झूलण झूलेलाल ते जेको अखो पाईन्दो... हिन पिड़ में जेको झोली जले... , अलाए जे छा में राजी आ अलाए जे कहिंसा राजी आ... जैसे भक्ति से भरपूर भजन गाए.

कार्यक्रम में पंजड़ों का गायन, पवित्र ज्योत जगाई गई फिर समाज जनों ने पुष्प वर्षा सहित पारंपरिक छेज भी खेला.

भी आयोजित किए गए.

बाद में महाआरती और पल्लव अरदास कर समाज व देश की खुशहाली की कामना की गई.

इस दौरान संस्थाध्ययक्ष गुलशन कुमार विधानी, महेश नथरानी, सतीश मोनानी, रामचंद्र खोतानी, गौ भक्त किशोर लखवानी,भगवंती भगत, महेश खोतानी, राजकुमार ठारवानी, चंद्रप्रकाश तुल्सानी, कविता फतनानी, सरला खोतानी, नानक जेठानी, चीजनदास धर्मुमल, फतनानी, कोमल फतनानी ताराचंद ओडवानी, जितेंद्र मोटवानी, दर्शन आसवानी, कालू भगत, आवतराम फगनानी, कोमल चावला, अशोक केवलानी, भारती भगत, विद्या फुलवानी, मीरा फतनानी, सपना झुरानी, नत्थुमल फुलवानी, लेखराज सहित कईं श्रद्धालु उपस्थित थे.

अंत में श्रद्धालुओं में स्वादिष्ट प्रसादी वितरित की गई.

Similar News