पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का समापन, साहित्यकारों के सम्मान संग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
नाथद्वारा, राजसमंद। नाथद्वारा नगर के साहित्य मंडल संस्थान में दो दिनों से चल रहे पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह का सोमवार को समापन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में देश भर से आये विभिन्न ब्रजभाषा के साहित्यकारों के सम्मान के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया ।
मंडल के श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि पहले दिन ब्रजलोक माधुर्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उद्घाटन हुआ जिसके बाद ब्रजभाषा के उपनिषद का वाचन किया गया व
ब्रजभाषा विभूषण मानद उपाधि से साहित्यकारों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया, वहीं देर शाम को ब्रजभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया,
इसी प्रकार आज भी साहित्यकारों, पत्रकारों, संपादकों का सम्मान किया जाएगा व जिसके बाद कार्यक्रम के औपचारिक समापन की घोषणा की जाएगी ।