राजसमंद: जेके मोड़ पर भरभरा कर ढहा मकान, टला बड़ा हादसा
राजसमंद। जिला मुख्यालय के व्यस्ततम जेके मोड़ क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ देर रात एक मकान का आधा हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि यह मकान मुख्य तिराहे पर स्थित है, जहाँ आमतौर पर लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सहम गए और मौके पर जमा हो गए।
दो दिन बाद यहीं भरना है गणगौर मेला
चिंता की बात यह है कि मात्र दो दिन बाद इसी क्षेत्र में नगर परिषद द्वारा आयोजित भव्य गणगौर मेला भरा जाना है। मेले की तैयारियों के बीच इस तरह मकान का ढहना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि यह घटना मेले के दौरान या दिन के समय होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मलबे को हटाने और सुरक्षा जांच की कार्रवाई की जा रही है।