राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, संध्या आरती की झांकी निहारी

By :  vijay
Update: 2026-03-20 11:48 GMT

 

नाथद्वारा। राजस्थान प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास शुक्रवार को नाथद्वारा पहुंचे, जहाँ उन्होंने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। संभाग के अधिकारिक दौरे पर आए मुख्य सचिव ने श्रीनाथजी की मनोहारी 'संध्या आरती' झांकी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी

मुख्य सचिव के नाथद्वारा आगमन पर प्रशासनिक और पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने उनकी भव्य अगवानी की। मंदिर पहुंचने पर देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, उदयपुर कलेक्टर निमित मेहता, राजसमंद एसपी हेमंत कलाल और उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने उनका स्वागत किया।

मंदिर मंडल ने किया स्वागत

दर्शन के पश्चात मंदिर मंडल की ओर से मुख्य सचिव का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र पंड्या, अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, उपखंड अधिकारी रक्षा पारिख, डीएसपी शिप्रा राजावत और सीआई विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और दर्शन कर अभिभूत नजर आए।

Similar News