राजसमंद में पुलिस-MBC का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था के लिए कवायद तेज; आमजन से भयमुक्त रहने की अपील

By :  vijay
Update: 2026-03-25 19:30 GMT

राजसमंद जिले के राजनगर और कांकरोली थाना पुलिस के साथ MBC बटालियन के जवानों ने शहर में कानून व्यवस्था और भयमुक्त राजसमंद के लिए आज संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। कांकरोली थाना अधिकारी सरोज बैरवा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आगामी त्योहारों को देखते हुए जारी निर्देशानुसार कांकरोली, राजनगर और अन्य पुलिस के साथ मिलकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। कांकरोली और राजनगर थाना पुलिस का फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गो से होकर जलचक्की चौराहे पर पहुंचा। इस फ्लैग मार्च का यह उद्देश्य था कि किसी भी आपात परिस्थिति में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत पहुंच सके।

Similar News