हक मांगना पड़ा भारी, ससुराल वालों ने मासूम का हाथ तोड़ा

Update: 2026-03-25 09:45 GMT

खिंवाड़ा । ममता और हक की लड़ाई एक मां के लिए उस समय दुःस्वप्न बन गई, जब उसके ससुराल पक्ष ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के गाथी गांव में एक विधवा महिला द्वारा अपनी बेटियों के हक की आवाज उठाना उसके ससुराल वालों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने न केवल महिला के साथ मारपीट की, बल्कि एक मासूम बालिका का हाथ तक तोड़ दिया।

पति की मौत के बाद गहराया विवाद

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति की करीब 8 माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पति के निधन के बाद से ही महिला अपनी बेटियों के भविष्य और ससुराल में अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रही थी। आरोप है कि जब महिला ने अपने और बेटियों के हक की बात की, तो ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए।

मदरसे में की मारपीट, मासूम हुई घायल

घटना के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने एक मदरसे के भीतर महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच-बचाव और अफरा-तफरी में आरोपियों ने मासूम बालिका के साथ भी बेरहमी दिखाई, जिससे उसका हाथ टूट गया। घायल बालिका को तत्काल उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News