राजसमंद में गूंजी गणगौर की रौनक, शाही सवारी से सजा शहर

By :  vijay
Update: 2026-03-22 17:41 GMT

 

राजसमंद. नगर परिषद की ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव के दूसरे दिन आज हरी गणगौर की परंपरागत सवारी निकली तो कांकरोली क्षेत्र में सावन सी हरियाली का नजारा दिखाई पड़ रहा था। सवारी में शामिल ज्यादातर श्रद्धालु भी हरी पोशाक, हरी इकलाई और साफे आदि में ही थे। सवारी द्वारकाधीश मंदिर से हरे रंग की वेशभूषा में शृंगारित गणगौर की प्रतिमाओं और सुखपाल में बिराजित प्रभु श्री द्वारकाधीश की छवि के साथ शाही अंदाज में आगे बढ़ रही थी। वाद्य वादन तुरही, बांकिया और नगाड़े सहित बैंड-बाजों की करीब आधा दर्जन टोलियों के द्वारा लोकगीतों और भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को पूरी तरह से उत्सवमय बना दिया। सवारी के पहुंचने के बाद तो हालात यह थे कि शहर में जहां देखो वहां सिर्फ हरा रंग ही दिखाई दे रहा था।

सवारी में हाथी, घोड़ा, बैण्ड, ऊंटगाड़ी में आकर्षक झांकियां शामिल थीं। वहीं, मारवाड़ी ढोल वादक अपने वादन से श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर रहे थे। कच्छी घोड़ी कलाकार भी ढोल पर नृत्य सहित अपनी कला को प्रदर्शित करते चल रहे थे।

Similar News